Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप बने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/पंतनगर:-  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष, 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक अथवा अगले आदेश तक जो भी पहले हो के लिए प्रभावी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रो. कश्यप वर्तमान में विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में कार्यरत हैं और कृषि शिक्षा व शोध के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है। वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं, जिन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रोफेसर, कृषि संचार विभागाध्यक्ष, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके साथ ही वे विश्व बैंक पोषित NAHEP परियोजना और DST-TEC परियोजना में प्रधान अन्वेषक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
प्रो. कश्यप का चयन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिष्ठित ‘लीडरशिप इन एजुकेशन’ कार्यक्रम के लिए भी हुआ, जिसके अंतर्गत उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय और मोनाश विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

वर्ष 2019 से वे विश्वविद्यालय की रैंकिंग टीम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद रैंकिंग में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के बीच पहला स्थान हासिल किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉