Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

धराली आपदा: हर्षिल से 3 किमी आगे मिला सेना के जवान का शव, रडार से मिले लोगों के दबे होने के संकेत

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- हर्षिल से तीन किमी आगे  आज एक शव बरामद हुआ है। शव सेना के जवान का बताया जा रहा है। घटना स्थल झाला के पास नदी किनारे से शव मिलने के बाद अब तक धराली–हर्षिल आपदा में दो शव बरामद हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जीपीआर से मिली चौंकाने वाली जानकारी
पांच अगस्त को आई आपदा में पानी और मलबे ने धराली में तबाही मचाई थी। एनडीआरएफ की टीम ने ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) से सर्वे किया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
रडार ने दिखाया कि आठ से दस फीट नीचे होटल और लोग दबे हुए हैं। इस आधार पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खुदाई कर रही हैं।
असिस्टेंट कमांडेंट आरएस धपोला ने बताया कि जीपीआर तकनीक से करीब 40 मीटर नीचे तक दबे तत्वों का पता लगाया जा सकता है। संकेत मिलने वाले स्थलों पर खुदाई जारी है।

पशु शव भी निकाले
आपदा प्रभावित क्षेत्र से बीते दिनों दो खच्चरों और एक गाय के शव भी निकाले गए थे। मलबे में दबे लोगों की खोज को चार सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें दो सेक्टर एनडीआरएफ और दो सेक्टर एसडीआरएफ को सौंपे गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉