Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मसूरी घूमने आए युवकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल

ADVERTISEMENTS Ad

मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, आकाश, अमन, शशांक व करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोबाइल व फायर सर्विस तुरंत मौके पर गई। टीम ने चारों को युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्राथामिक जांच में सामने आया कि मौसम खराब होने के कारण उनकी कार खाई में गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉