Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।  चकराता क्षेत्र के अन्तर्गत भंडाराथात के पास यूटिलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक आज 10 जून 2025 को प्रातः लगभग 9:30 बजे थाना चकराता से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 16 सीए 0161 अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं खोज कार्य करते हुए देखा कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त गजेन्द्र चौहान पुत्र मातवर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सिचाड, थाना चकराता के रुप में हुई। एसडीआरएफ टीम ने मृतक के शव को खाई से निकालकर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात बाइक टोंस नदी में जा गिरी, तेज बहाव में एक व्यक्ति लापता, दूसरे को एसडीआरएफ और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, लापता की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉