Medical
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्युत उपभोक्ताओं को दी सौगात प्रतिमाह 100 यूनिट बिजली खर्च करने वालों को 50 प्रतिशत की छूट देगी सरकार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को सौगात दी उन्होंने कहा राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट तक रहेगा। यह सुविधा एक किलोवाट तक विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी। इस योजना का लाभ लगभग 11 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पिटकुल की एडीबी वित्त पोषत पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन पांच परियोजनाओं में 220 केवी जीआईएस सब स्टेशन सेलाकुई एवं संबंधित लाईन के निर्माण कार्य, 132 के.वी जीआईएस सब स्टेशन आराघर एवं संबंधित लाइन के निर्माण कार्य, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन लोहाघाट एवं संबंधित लाइन के निर्माण कार्य, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन धौलाखेड़ा एवं संबंधित लाइन के निर्माण कार्य तथा 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन खटीमा द्वितीय और संबंधित लाईन के निर्माण कार्य शामिल हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राज्यसभा सांसद डा. कल्पना सेनी, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम, एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी आदि रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉