Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके: 3.7 तीव्रता से डोली धरती, कहीं कोई नुकसान नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- प्रदेश के बागेश्वर जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में चिंता दिखी, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही।

ADVERTISEMENTS Ad

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

झटके इतने हल्के थे कि अधिकतर लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ। जिले में कहीं भी अफरा-तफरी या घबराहट की स्थिति देखने को नहीं मिली। जिला मुख्यालय के साथ-साथ गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया और सभी संवेदनशील इलाकों से संपर्क किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या भवनों में दरार की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार यह सामान्य तीव्रता का भूकंप था, जिससे किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉