Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

गधेरे में बहने से 35 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासन ने की नदी नालों और गधेरों के पास न जाने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर हैं और जगह-जगह खतरे की स्थिति बनी हुई है।  सोमवार को रानीखेत क्षेत्र में कुंजगढ़ नदी की सहायक धाराएं तितालीखेत और भैंसकुरी गधेरा रौद्र रूप में आ गया। प्रशासन लगातार लोगों मौसम की स्थिति की जानकारी दे रहा है और नदी नालों के पास न जाने के लिए लगातार अपील भी  कर रहा है, इसके बाद भी लोग जाने अनजाने गलतियां कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताड़ीखेत ब्लॉक के कुड़कौली गांव निवासी कपिल पंत (35) पुत्र दिनेश चंद्र पंत देवलीखेत गांव में श्राद्ध में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान बिनसर के पास बहने वाले भैंसकुरी गधेरा को पार करने का प्रयास करते समय वह अपनी मोटरसाइकिल सहित तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उनका शव बरामद कर लिया गया। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और गधेरों के पास जाने से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉