Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी उत्तराखंड पहुंची, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

ADVERTISEMENTS Ad

बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे उत्तराखंड आई हुई हैं। रविवार को पद्मिनी कोल्हापुरे ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टीनेशन के तौर पर उभर रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने सीएम से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में फ़िल्म शूटिंग की असीम संभावनाओं और नई फिल्म नीति के संबंध में चर्चा हुई। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहे हैं। यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी और संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम तीन करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है। विदेशी फिल्मों और 50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 03 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉