राष्ट्रीय

अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाने के बाद जिंदा हुआ मृत व्यक्ति, मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन

Ad

आपने कई बार ऐसे किस्से सुने होंगे जिसमें मृत व्यक्ति को अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखा गया और वो एकदम से उठ गया। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के झुंझुनूं  जिले से सामने आ रहा है। लेकिन इसकी कहानी थोड़ी अलग है। यहां एक शख्स का पोस्टमार्टम किया गया। साथ ही दो घंटो तक बॉडी मोर्चरी में डीप फ्रिजर में भी रखी गई। अंतिम संस्कार के दौरान मृत व्यक्ति जिंदा हो उठा। ये बात आपको काफी अटपटी लग रही होगी। लेकिन ऐसा सच में हुआ है।राजस्थान के झुंझुनूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार को एक शख्स को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद लाश का पोस्टमार्टम भी किया गया। जैसे ही अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाया गया तो लाश में अचानक हरकत हुई। जिससे वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। मृत व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल में दोबारा से भर्ती कराया गया।
लापरवाही को देखते हुए बीती रात को बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर संदीप पचार, डॉ. नवनीत मील और चिकित्सा अधिकारी मेडिसिन डॉ. योगेश जाखड़ को निलंबित कर दिया गया। इस मामले को लेकर झुंझुनूं कलेक्टर रामवतार मीणा ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही की भी बात कही है।
फिलहाल युवक आईसीयू में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

Ad
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉