Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गायक विशाल मिश्रा पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा ने विश्व विख्यात कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उत्तराखंड सरकार और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS Ad

कैंची धाम में दर्शन के बाद गायक विशाल मिश्रा ने बताया कि जनपद नैनीताल स्थित इस पवित्र धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा मिल रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं और उत्तराखंड पुलिस के प्रयासों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी सराहना की। उनका कहना था कि पुलिस की सकारात्मक भूमिका से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

कार्यक्रम के दौरान विशाल मिश्रा ने पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपने लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं” की कुछ पंक्तियां भी गाईं, जिससे वहां मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नैनीताल की खूबसूरत वादियां, शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है और यहां आकर मन को शांति मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉