Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

भारी बारिश की चलते यमुनोत्री हाईवे समेत चारधाम यात्रा मार्गो पर आवाजाही प्रभावित, दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्गों पर आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ के पास देर रात भारी भू-धंसाव के चलते मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। यात्रा बाधित होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालात को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मलबा हटाने के लिए मशीनें मौके पर भेज दी हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है।
वहीं, बारिश का असर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ के पास मलबा आने से बंद हो गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग के समीप बाधित है, जबकि बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास भनेरपानी में मलबा गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इन स्थानों पर भी यात्रियों को कई किलोमीटर लंबा जाम  लगा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

प्रशासन ने यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से मौसम साफ होने तक सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉