Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, आग बुझाने के प्रयास जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में एक कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें दूर तक आसमान को छूने लगीं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि कैमिकल फैक्टरी में आग लगी है और एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

आग को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मायापुर फायर स्टेशन सिडकुल और आसपास के स्टेशनों से फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में लगी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

जानकारी के अनुसार तीन कर्मचारी फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी झुलसा है, उसे निकालने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉