Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही, किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-  बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर अचानक धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई। बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। झटके महसूस होते ही कुछ स्थानों पर लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक जिले में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप शनिवार दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.984 अक्षांश उत्तर और 79.692 देशांतर पूर्व पर जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होने के कारण आसपास के इलाकों में झटके अपेक्षाकृत स्पष्ट महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनगणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्किट हाउस में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, कार्य की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की दी जानकारी
Ad

अचानक आए झटकों के चलते लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में आ गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थिति सामान्य बनी हुई है।

भूकंप के झटके महसूस होने के तुरंत बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया। जिला आपदा कंट्रोल रूम से जिले की सभी तहसीलों, पुलिस चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों से संपर्क कर स्थिति का फीडबैक लिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में संभावित नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करें: डीएम ललित मोहन रयाल

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कहीं से भी किसी व्यक्ति के घायल होने, जनहानि या भवनों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए संबंधित तंत्र को अलर्ट रखा गया है।

प्रशासन ने लोगों से भूकंप के झटकों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी स्थान पर नुकसान या अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉