Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:-  ठाकुरद्वारा के दो युवकों की काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों युवक आपस में दोस्त थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला बंजारन वार्ड 12 निवासी जगदीश पाल (28) पुत्र सोमपाल सिंह और राजेश उर्फ राजा पाल (30) पुत्र ओमप्रकाश पाल घर से किसी काम के लिए कहकर स्कूटी से काशीपुर गए थे। अपनी स्कूटी को खड़ा कर रामनगर रोड पर अनन्या रिसॉर्ट के पास रेलवे लाइन पर पैदल जा रहे थे।

तभी अचानक आई एक ट्रेन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजा की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन राजा के शव को बिना पोस्टमार्टम के घर पर ले आए। जबकि जगदीश का काशीपुर में पोस्टमार्टम कराया जाना बताया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉