Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

भाई की पत्नी का नामांकन पत्र भरने आए ग्राम प्रहरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, ग्राम प्रहरियों ने घटना पर दुःख व्यक्त किया, कल होगा अंतिम संस्कार

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- अपने भाई की पत्नी का नामांकन पत्र भरने के लिए आए ग्राम प्रहरी को अचानक विकासखंड परिसर में ही हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड भिकियासैंण में ग्राम पंचायत सोली से प्रधान पद हेतु अपनी भाई की पत्नी रेनू देवी पत्नी दिनेश चंद्र का नामांकन पत्र भरने आज शुक्रवार को 52 वर्षीय गोविंद प्रसाद साथ में आए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

अचानक गोविंद प्रसाद विकासखंड परिसर में ही लगभग एक बजे गश खाकर नीचे गिर गए। विकासखंड के राजकीय वाहन से तुरंत उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कल शनिवार को रामगंगा त्रिवेणी घाट में होगा अंतिम संस्कार होगा। बताते चलें कि मृतक गोविन्द प्रसाद  सोली में ग्राम प्रहरी पद पर नियुक्त थे। इस दर्दनाक हादसे से पूरा गांव स्तब्ध है। मृतक का कल शनिवार को रामगंगा त्रिवेणी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं तहसील भिकियासैंण के ग्राम प्रहरियों ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉