Medical
उत्तराखण्डचमोली

रास्ता बंद होने के कारण इलाज न मिलने पर भोजन माता की मौत, सड़क बंद होने से गांव नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:-  भूस्खलन के चलते पिछले 15 दिनों से रास्ता बंद होने के कारण इलाज नहीं मिलने से देवाल के जूनियर हाईस्कूल बलाण में कार्यरत 45 वर्षीय भोजन माता सावित्री देवी की मौत हो गई। रास्ता बंद होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।

ADVERTISEMENTS Ad

हिमानी गांव निवासी बलवंत नेगी ने बताया कि सावित्री देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों ने 108 सेवा को सूचना दी, लेकिन सड़क बंद होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। इस पर परिजन सावित्री देवी को लेकर पैदल ही पांच किलोमीटर दूर देवाल अस्पताल के लिए निकल पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सावित्री देवी ने दम तोड़ दिया। जगह-जगह मलबा आने से कुनारबैंड-घेस-हिमनी-बलाण मोटर मार्ग 15 दिनों से बंद है। परिजनों के अनुसार सावित्री देवी कुछ दिन पहले ही अपने मायके हिमानी आई थीं। सावित्री देवी के पति का निधन पहले ही हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। हिमानी से देवाल ब्लॉक मुख्यालय की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। क्षेत्र में अस्पताल नहीं होने से लोगों को देवाल, कर्णप्रयाग, श्रीनगर जाना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉