Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महिला दो बच्चों के साथ 20 लाख के जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार, आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। मुखानी निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ करीब 20 लाख के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने एक रिश्तेदार पर बहला-फुसलाकर पत्नी को भगा ले जाने करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुखानी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी फेस-3 तल्ली बमोरी निवासी सचिन कुमार जो एक निजी कंपनी में काम करता हैं, अपनी पत्नी 10 वर्षीय बेटे, 6 वर्षीय बेटी और मां के साथ रहता है। सचिन की शादी 2013 में हुई थी।
सचिन 24 दिसंबर की सुबह 9 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकला, थोड़ी देर बाद उसकी मां मंदिर चली गईं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। उन्होंने फोन करके सचिन को बुलाया उसके घर पहुंचने पर उसकी पत्नी, दोनों बच्चे और 20 लाख के जेवरात गायब थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad

सचिन ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई और पता चला कि उसका रिश्तेदार जयवीर सिंह उसकी पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जयवीर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शाहजहांपुर का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के सुल्तानपुरी में रह रहा है।
सचिन ने बताया कि जयवीर सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉