Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ब्रांड एंबेसडर, रबर डॉल के नाम से मशहूर लगभग 50 मेडल कर चुकी है अपने नाम

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा “रबड़ डॉल” के नाम से मशहूर नन्ही हर्षिका रिखाड़ी को अभी तक योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रतिभा, अनुशासन तथा बाल योग प्रेरणा के प्रति समर्पण को देखते हुए अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने ब्रांड एंबेसडर (किड्स) मनोनीत किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इतनी कम उम्र में ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर हर्षिका के स्कूल एवं घर में खुशी की लहर है। हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी माता मोनिका रिखाड़ी, कोच नीरज धपोला एवं गीता धपोला और पूरे स्कूल प्रबंधन ने हर्षिका को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

यहां बताते चलें कि हर्षिका 9 साल की उम्र में अभी तक योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर लगभग 50 मेडल अपने नाम कर चुकी है जिसमें 25 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर दो बार योग रत्न अवार्ड, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड, Top 21 indian inspireing yogis का अवॉर्ड, योगासन खेल रत्न अवार्ड, इत्यादि अपने नाम कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉