Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

युवक ने वीडियो कॉल पर बात करते-करते लगाई फांसी, मंगेतर समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में युवक के भाई ने मंगेतर और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रानीपुर पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

टिबड़ी रानीपुर निवासी राहुल ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका भाई नवीन कुमार लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था। उसने बताया कि संजय नगर टिबड़ी निवासी देवीदत्त, उसकी पुत्री रुसी, बेटा विशाल और अन्य परिजन लगातार फोन कर अपशब्द कहते थे।

आरोप है कि परिवार के लोगों की ओर से धमकी दी जाती थी कि अगर रुपये नहीं दिए तो विवाह से पहले ही नवीन पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाकर उसकी बदनामी कर दी जाएगी। आरोप लगाया गया कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर नवीन ने फांसी लगा ली।
बताया गया कि उस वक्त वह अपनी मंगेतर रुसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। कॉल के दौरान ही उसने आत्महत्या कर ली और यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद किया गया है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉