Medical
उत्तराखण्डचमोली

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो पुलिस कर्मियों समेत तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:- शराब पीकर हंगामा करने और वाहनों को रोककर अभद्रता करने और, गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
चमोली एसपी कार्यालय के अनुसार, थाना गोपेश्वर को सूचना मिली कि मीट मार्केट के पास कुछ लोग नशे में वाहनों को रोक रहे हैं। राहगीरों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर आपस में भी लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ धारा-126/135/170 बीएनएसएस के तहत मामला पंजीकृत किया। तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। मेडिकल कराने पर तीनों के अत्याधिक नशे में होने की पुष्टि हुई। तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट चमोली के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस लाइन गोपेश्वर के आरक्षी प्रवेश और दिनेश को सस्पेंड कर दिया गया है। तीसरा आरोपी मोहित ब्रह्मासैण गोपेश्वर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए, ऐसे में अनुशासनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉