Medical
उत्तराखण्ड

भाजपा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, गजराज बिष्ट को जीत दिलाने का लिया संकल्प

हल्द्वानी। भाजपा के तिकोनिया स्थित चुनाव कार्यालय का आज विधिवत शुभारम्भ हुआ। नैनीताल उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट, निवर्तमान महापौर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना के साथ नारेबाजी की गूंज में कार्यालय का शुभारम्भ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि हल्द्वानी में इस बार मेयर पद पर गजराज सिंह बिष्ट ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेंगे। कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता दिखाएंगे और भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में वृहद माहौल बन रहा है और वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे यह तय है भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति जो सम्मान दिखाया है वह उनके लिए अतुलनीय है। कहा कि टिकट पार्टी से गजराज को नहीं बल्कि सारे कार्यकर्ताओं को मिला है। उन्होंने कहा कि जिस एकता से सारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहयोग दिया है वह उनके लिए बड़ी पूंजी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, परिवार, रिश्तेदारों और गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर, शनिवार को हरिद्वार में होगा उनका अंतिम संस्कार
Ad

इस दौरान चुनाव संयोजक हरीश पाण्डेय, मंडी अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट, वरिष्ठ नेत्री ममता पलड़िया, महेश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हरबोला, रूपेंद्र नागर, वरिष्ठ नेत्री रेनू जोशी, निर्वाचित पार्षद धीरज पांडे, सुरेंद्र मोहन नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व शिक्षक विपिन चंद्र पांडे, पंकज कपूर, शंकर कोरंगा, मजहर नईम नवाब, पूर्व दर्जा मंत्री अजय राजौर, हल्द्वानी मंडी अध्यक्ष पूर्व मनोज शाह, सचिन साह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी, महेश जोशी, नागेश गुप्ता, राहुल झींगरन, तरुण बंसल, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, साकेत अग्रवाल, बिन्देश कुमार गुप्ता, प्रमोद बोरा, चतुर बोरा, ध्रुव रौतेला, सुमित नगदली, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मनराल, वर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका जीना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सनवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, योगेश रजवार, पूर्व छात्र संघ सचिव योगेंद्र सिंह बिष्ट, चुनाव कार्यालय प्रभारी नीरज पंत समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर: मानदेय में हो सकती है दो हजार रुपए तक की बढ़ोतरी, शासन को भेजा प्रस्ताव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉