Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जन समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित एवं सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति से अवगत कराया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने किया स्टे आर्डर निरस्त, आज से कार्य दोबारा शुरू
Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार का दायित्व है। प्रत्येक अधिकारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान में पूर्ण संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का परिचय दें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर 17 और 18 अक्टूबर को विशेष डायवर्जन प्लान जारी: शटल सेवा के जरिए पर्यटक भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचेंगे, निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे वाहन
Ad

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को प्राप्त जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला अथवा विभागीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए तथा जिन प्रकरणों में उच्च स्तर पर निर्णय अपेक्षित है, उन्हें शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी  बनाया जाए, जिससे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉