Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चट्टान गिरने से मार्ग अवरुद्ध, सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे, मलवा हटाने का कार्य जारी

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच सोमवार देर रात भारी भूस्खलन के चलते विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे तथा लौट रहे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़ी दरकने की यह घटना देर रात उस समय हुई जब अधिकतर वाहन पहाड़ी मार्गों पर थे। चट्टान गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा मौके पर राहत एवं मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

धारचूला के उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि मार्ग पर भारी चट्टान और मलबा जमा हो गया है, जिसे हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो देर शाम तक मार्ग को आंशिक रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक रूप से यात्रा न करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉