Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के जाख-पुरान गांव के ललित मोहन जोशी ने सीए बनकर गांव और परिवार का नाम किया रोशन, कठिन परिश्रम से मुकाम किया हासिल

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर स्थित जाख-पुरान निवासी ललित मोहन जोशी ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड एकाउंटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव, परिवार का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ललित की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार और पूरे गांव में भी जश्न जैसा माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

ललित के सबसे चचेरे बड़े भाई सीए सरोज आनंद जोशी और सगे बड़े भाई सीए हिमांशु जोशी पहले से ही चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। सीए सरोज आनंद जोशी, हल्द्वानी में प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी फर्म कुमाऊं की प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंसी फर्मों में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

वहीं, सीए हिमांशु जोशी वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत हैं। ललित के पिता जगदीश चंद्र जोशी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सेवानिवृत्ति के बाद भी दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य किया। उनकी माता वीना जोशी एक ग्रहणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करना आवश्यक: नवीन वर्मा

ललित के चाचा नंद किशोर जोशी, सरस्वती शिशु मंदिर, जाख में आचार्य पद पर कार्यरत हैं। ललित मोहन जोशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, जाख से प्राप्त की। बचपन से ही मेधावी ललित ने कठिन परिश्रम  से आज यह मुकाम हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉