Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया 5 करोड़ 37 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा-पोखराड -धारी तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की थी

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शाशन से 5 करोड़ 37 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ किया गया। गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये। इसके साथ ही कैविनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार धारी ब्लॉक के सुन्दरखाल,लेटीबुगा, सुनकिया, बूढ़ीबना, लोद, गल्ला आदि गाँव में मंत्री राम सिंह कैड़ा का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉