Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

बरेली से नैनीताल आ रहे हैं पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल।  प्रातः डायल 112 की सूचना मिली कि चौकी ज्योलीकोट में समय 00.20 बजे प्राप्त होने पर कि एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई है, तथा कॉलर अपना लोकेशन भी नहीं बता पा रहे हैं कि सूचना पर तत्काल थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर पहुंची। तथा दो घायलों को त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू करते हुए 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा गया।पुलिस टीम द्वारा मौके से शेष दो घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को ऊपर सड़क पर लाकर 108  की मदद से बीडी पाण्डे हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। खाई में गिरे वाहन संख्या में UP25 DD 4750 (वैगनआर) गाड़ी थी जिसमें चार लोग सवार थे। सभी को बीडी पाण्डे हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया गया है, जिसमें आलोक सक्सेना वाहन चला रहे थे, चारों व्यक्ति बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे थे। घायलों का विवरण निम्न प्रकार है।

1- युवराज पुत्र कपिल निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 17 वर्ष
2- पारस रस्तोगी पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर उम्र 18 वर्ष

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

3- आलोक सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 42 वर्ष,(ड्राइवर)

ADVERTISEMENTS Ad

4- मौजूम निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली उम्र 26 वर्ष (मृत्यु)
घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर उपचार कराया गया। मौजूम खान को डॉक्टर मृत घोषित किया गया है।जिसमे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम
1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल
2- उoनिo अविनाश मौर्य
3- उoनिo सतीश उपाध्याय
4- का0 मलकीत कंबोज
5- का0 चनी राम
6- हो0गा0 मोहित कैड़ा
7 – पी0आर0डी0 विपिन चंद्र
राजस्व टीम, फायर सर्विस व एसडीआर एफ,108 टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉