Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गेठिया के पास केमू की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक यात्री की मौके पर ही मौत, छह गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीतालः- शुक्रवार सुबह ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर गेठिया के पास कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन (केमू) की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक हुए इस भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के बिर्थी क्षेत्र की ओर जा रही थी। सुबह के समय जैसे ही बस गेठिया के पास एक तीखे मोड़ पर पहुंची, जहां चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोड़ पर ब्रेक सही समय पर नहीं लग पाए, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। हादसे के वक्त बस में कुल 14 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर तत्काल एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

इस तरह के हादसे एक बार फिर वाहनों की फिटनेस पर सवाल खड़े करते हैं। तीखे मोड़, संकरी सड़कें और तकनीकी खामियां अक्सर हादसों की वजह बनती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉