Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण आदि समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण और सड़क से संबंधित समस्याएं मुख्य रूप से सामने आईं।

ADVERTISEMENTS Ad

विगत जनसुनवाई में सुन्दर सिंह निवासी पटनगांव मूलाकोट चम्पावत ने बताया कि उनके द्वारा 1500 वर्ग फीट भूमि क्रय की थी। इकरारनामा के अनुसार सुन्दर सिंह ने 13 लाख की धनराशि एडवांस के रूप में मनोज सिंह धपोला को दी। समयावधि के भीतर उक्त भूमि की रजिस्ट्री नहीं कराने पर सुन्दर सिंह ने 13 लाख की धनराशि मनोज सिंह धपोला से वापस दिलाने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने मनोज को समयावधि में धनराशि वापस दिलाने हेतु निर्देश दिये। उक्त के सम्बन्ध में मनोज सिंह द्वारा 4.5 लाख की धनराशि वापस कर दी तथा शेष धनराशि समयावधि में वापस करा दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

पत्रकारों के हुये लिफ्ट हादसे की शिकायत पर आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिये थे। उक्त के सम्बन्ध में शनिवार को लिफ्ट संचालक एवं भवन स्वामी के द्वारा बताया कि लिफ्ट का संचालन मानकों के अनुसार कर दिया है और लिफ्ट में सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही लिफ्ट में क्षमता का अलार्म भी लगा दिया है। आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार की पुनर्रावृत्ति भविष्य में ना हो इसके लिए समय-समय पर मानिटरिंग भी की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

राधा पाण्डे निवासी मुखर्जी नगर जगतपुरा ने बताया कि उनके भूखण्ड को बाईपास के लिए अधिगृहण किया गया लेकिन उनको जो मुआवजा दिया गया मौजूदा सर्किट रेट के अनुसार नही दिया गया। उन्होंने

अधिगृहित किये गये भूखण्ड का उचित मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने भू आधिपत्य अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि पटवारी (राजस्व उपनिरीक्षक) द्वारा दाखिल खारिज के समय जो प्रतिवेदन लगाई जाती है उनमें काफी खामियां होती है। उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज में प्रतिवेदन लगाते समय भलीभांति अभिलेख एवं भू-खण्ड का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त ही सही रिपोर्ट लगायें, उन्होंने कहा जानबूझ कर गलत प्रतिवेदन लगाई जाती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई में रविन्द्र कौर ने भूमि में कब्जा दिलाने का अनुरोध किया, सतीश खुल्वे निवासी अम्बा बिहार हल्द्वानी ने पुत्र के लापता के सम्बन्ध में, मनोज कुमार बधानी ने धोखाधडी से जाति परिवर्तित कर अकृषक घोषित किये जाने के सम्बन्ध में तथा रामपाल कत्था फैक्ट्री ने भवन स्वामी द्वारा समान को जब्त कर साम्रगी बाहर फेंकने की शिकायत की। आयुक्त द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉