Medical
उत्तराखण्डचमोली

चमोली अपडेट: बादल फटने से भीषण तबाही, 12 लोगों के लापता होने की पुष्टि, 15 से 20 गौशालाएं पूरी तरह ध्वस्त, दो महिलाओं और एक बच्चे को डीडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- नंदानगर क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भीषण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। देर रात तीन बजे के करीब हुई मूसलधार बारिश और भूस्खलन से चार गांवों के मकान पूरी तरह से मलबे में दब गए। अब तक 12 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से 20 मकान और गौशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। दो महिलाओं और एक बच्चे को पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों ने मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे ज्यादा नुकसान कुंतरी लगा फाली गांव में हुआ, जहां आठ लोग लापता हैं। सैंती कुंतरी, धुरमा और सेरा गांवों में भी कई घर ढह गए। मूसलाधार बारिश से मोक्ष गाड़ गदेरा उफान पर आ गया, जिससे सेरा गांव के कई मकान बह गए। नंदप्रयाग–नंदानगर मोटर पुल खतरे में है, जबकि पेट्रोल पंप व पुराना बाजार जोड़ने वाला पुल बह चुका है। रात के अंधेरे में ग्रामीण घरों से निकलकर जान बचाने को भागे। राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मेडिकल टीमें और एंबुलेंस भी प्रभावित इलाकों में भेजी गई हैं। थराली क्षेत्र और सोल घाटी में भी भारी बारिश से जनजीवन ठप हो गया है, कई सड़कें पूरी तरह से बंद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

फाली गांव से लापता लोग
कुंवर सिंह (42), कांता देवी (38), विकास (10), विशाल (10), नरेंद्र सिंह (40), जगदंबा प्रसाद (70), भागा देवी (65), देवेश्वरी देवी (65)।

धुरमा से लापता लोग
गुमान सिंह (75), ममता देवी (38)।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि प्रशासन को तत्काल राहत व बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉