Medical
उत्तराखण्ड

जंगली सब्जी लिंगुडा खाने से महिला की मौत, पति की भी बिगड़ी थी तबीयत, घटना से लोगों में दहशत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जंगली सब्जियों से होने वाली मौतों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। जहरीले मशरूम से नानी-नातिन की मौत के बाद अब रानीखेत में लिंगुड़ा (एक पहाड़ी सब्जी) खाने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया जहां  उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से थापापुर, नेपाल निवासी मिलन अपनी 23 वर्षीय पत्नी सपना और बच्चों के साथ रानीखेत में मजदूरी करता है। करीब आठ दिन पहले मिलन जंगल से लिंगुड़ा लेकर आया था, जिसे सपना ने पकाया और दोनों ने भोजन में सेवन किया। सब्जी खाने के कुछ समय बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रानीखेत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि घर लौटने के बाद सपना की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि लिंगुड़ा के सेवन से महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सब्जियां, जिनका वर्षों से सेवन किया जाता रहा है, अब जहरीली कैसे हो रही हैं, यह शोध और चिंता का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉