Medical
उत्तराखण्डचंपावत

चंपावत इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल

चंपावत:- कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधीन संचालित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एजेंसी के मैनेजर ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय दयाल रावत को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मृतक के आवास की तलाशी ली गई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दयाल रावत पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। वहीं कुछ लोग गैस वितरण के दबाव को भी इस घटना की वजह मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉