Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी अपने पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार शाहपुर शीतला खेड़ा में मिले युवक के शव को हत्या कर फेंका गया था। इस हत्याकांड में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवैध संबंध के चलते दोनों ने युवक की हत्या की ताकि बाद में दोनों शादी कर एक साथ रहने लगें।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी सुखपाल की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को शाहपुर माड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई पवन की शिकायत पर थाना पथरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

गठित पुलिस टीम ने सीआईयू से टैक्निकल सपोर्ट हासिल कर शव मिलने के स्थान का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के संभावित समय के दौरान की आवाजाही के बारे में डिजिटल एविडेंस हासिल किए। पुलिस को इसमें अहम कड़ी हाथ लगी। इसके बाद सामने आए तथ्यों का निष्कर्ष निकालकर टीम ने 20 मार्च को अलग-अलग स्थानों से मृतक की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक को हिरासत में लिया और हत्या करने के दौरान प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया गया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉