मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को बरसात और आपदा की समस्याओं से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश, मार्गो को खोलने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनें भेजने को कहा

भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा विगत 2 दिन से लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर है कई मोटर मार्ग बंद हो रहे हैं। कई ग्रामीणों के घरो के आगे पीछे भूस्खलन होने से घरों को खतरा बना हुआ है।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को कहा है कि भारी बरसात होने शहरों में जलभराव और पहाड़ों में भूस्खलन होने से जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। मंत्री ने अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड मे रहने के निर्देश दिये हैं।
मंत्री कैड़ा ने पहाड़ में आपदा से बंद होने पर मोटर मार्गो को खोलने हेतु मोटर मार्गो पर जेसीबी मशीने भेजने, जलभराव की समस्या का समाधान, नालों की सफाईः ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छोटे-बड़े नालों की सिल्ट (मलबे) की सफाई, भारी बारिश में पानी की निकासी सुचारू करने, सड़कों पर जलजमावः जिन मुख्य मार्गों और चौराहों पर पानी जमा होता है, वहां तत्काल ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने को कहा है।
पर्वतीय या ढलान वाले क्षेत्रों में जहां भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है, वहां मलबे को तुरंत हटाने के लिए जेसीबी (JCB) और पोकलैंड मशीनें को भेजने को भी कहा गया है।
आवश्यक सेवाओं की निरंतरता, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और पानी:
तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली के पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में तुरंत बहाली के लिए रिस्पॉन्स टीम भेजनें, पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरो को व दवाओं 24 घंटे हॉस्पिटलो मे उपलब्ध रहने के निर्देश दिये।
मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को कहा आपदा के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि बरसात के दौरान अधिकारियों की सुस्ती के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ी, मोटर मार्ग बंद रहे तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने और एक समर्पित कंट्रोल रूम एक्टिव मोड़ मे रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मंत्री कैड़ा भारी बर्षा के दौरान भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कोकिल बना, दाडीम, गहना, पोखरी, धारी, अनोठी, आदि क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को आपदा से हो रहे नुकसान का जायजा लिया, अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल नाले में बहने से एक बच्ची की मृत्यु हो गई थी उसके परिजनों को आपदा मद से मुआवजा देने को कहा गया है।









