Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती “स्मृति दिवस” के रूप में मनायी, कई कांग्रेस जनों को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84 वीं जयंती जिला और महानगर कांग्रेस ने हर्षोल्लास साथ “स्मृति दिवस” के रूप में मनाई।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वराज आश्रम का सभागार “इंदिरा हृदयेश अमर रहें” के नारों से गुंजायमान हो गया और उपस्थित सभी काँग्रेस जनों की आँखे इंदिरा जी की स्मृति में नम हो गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके उपरांत अनेकों वयोवृद्ध  कांग्रेस जनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के पुत्र और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश उपस्थित रहे। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि माता जी की कमी हमेशा खलती है। हल्द्वानी को लेकर उनके जो अधूरे सपने थे उनको मैं आप सभी के सहयोग से पूरा करूंगा। यही माता जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित
Ad

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट द्वारा कार्यक्रम का संचालन तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की ।

वयोवृद्ध कांग्रेसी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, एन.बी. गुणवंत, शोभा बिष्ट, राजो टंडन, दीप चंद्र पाठक, किशन डालाकोटी, इकबाल भारती, हरीश लाल वैध, ज्ञानी हरपाल सिंह, नजाकत खान, आबिद अली, दिनेश चौहान, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र सजवाण, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, ताहिर अली, हरिनंदन शर्मा आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, जीवन कार्की, समाजसेवी गोविंद बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, भावना पाठक, विमला सांगूड़ी, पुष्पा मेहता, गोविंदी लोबियाल, गीता बहुगुणा, मीमांशा आर्य, दीपा गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, प्रकाश पांडे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, हेम दुर्गापाल, महानगर कोषाध्यक्ष कन्नू परगाई, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मयंक भट्ट, पार्षद रवि जोशी, पार्षद मोना शर्मा, पार्षद हरगोविंद रावत, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, पूर्व पार्षद विनोद दानी, गिरीश पाण्डे, गोविंद बगड़वाल, कैलाश साह, हेमन्त साहू, विनोद कुमार पिंनु, दिवेश तिवारी, तस्कीन अहमद, सुशील डुंगराकोटी, जिज्ञासु भट्ट, नितिन भट्ट, मनोज भट्ट, बबलू बिष्ट, गणेश टम्टा, शंकर कोहली, लक्ष्मीकांत, संदीप जोशी, संजू उप्रेती, संदीप भैसोड़ा, संदीप बिनवाल, अशोक जोशी आदि  उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की दीं शुभकामनाएं, पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को ब्रह्मकुमारी बहनों ने राखी बांधी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉