उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून
हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS
देहरादून:- देहरादून के धूलकोट स्थित डाट काली मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ADVERTISEMENTS
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
ADVERTISEMENTS
टक्कर के चलते मार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS










