Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नाबालिग किशोरी को भगा कर ले जाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देश के बाद नाबालिग किशोरी को भगाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट में अभियोग दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक संजीत राठौर के सुपुर्द की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी.सी. द्वारा गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में एसपी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।  पुलिस टीम द्वारा पता लगाते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। जांच के दौरान नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना में संलिप्त विक्रम सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष तथा (2) सौरभ बिष्ट पुत्र उमेद सिंह बिष्ट निवासी त्रिलोकपुर दानी, गौलापार, काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष प्रकाश में आए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण


आज 30 जुलाई को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सौरभ बिष्ट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में अभियुक्त विक्रम सिंह द्वारा बताया गया कि उसने उक्त लड़की को बर्फ वाली गली से अपनी गाड़ी में बैठाया तथा अपने स्टूडियो ले गया, जहां उसके साथ रात में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह सुबह उसे पुनः बर्फ वाली गली में छोड़ गया। इसके उपरांत उक्त लड़की डीके पार्क गई, जहां उसकी मुलाकात सौरभ बिष्ट से हुई। अभियुक्त सौरभ बिष्ट द्वारा बताया गया कि वह लड़की को सितारगंज, शक्ति फार्म लेकर गया, जहां उसने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

अभियुक्तों के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) / 115 * (2) / 352 बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। अभियुक्त विक्रम सिंह द्वारा नाबालिग लड़की को अपने स्टूडियो ले जाने के लिए जिस वाहन का प्रयोग किया गया था, उक्त वाहन को भी बरामद कर नियमानुसार सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल, उम्र 29 वर्ष, सौरभ बिष्ट पुत्र उमेद सिंह बिष्ट, निवासी त्रिलोकपुर दानी, गौलापार, काठगोदाम, उम्र 21 वर्ष शामिल है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, उपनिरीक्षक आरती, उप निरीक्षक दीपक कार्की, हेड कांस्टेबल पूरन मेहरा, हेड कांस्टेबल इशरार नबी, हंसी सावंत, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, कांस्टेबल राहुल राणा, महिला कांस्टेबल अनीता फुलेरिया शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉