Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भीड़ प्रबंधन को लेकर पर्यटन विभाग की पहल: प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की धारण क्षमता का आकलन शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/नैनीताल:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ के बाद राज्य के सभी प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की धारण क्षमता का आकलन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत कैंची धाम से की गई है। आगामी दिनों में यह सर्वे मनसा देवी, चंडी देवी, पूर्णागिरि मंदिर और पिरान कलियर जैसे प्रमुख स्थलों पर भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

पर्यटन विभाग ने की पहल
पर्यटन विभाग ने कैंची धाम क्षेत्र में एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) और सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। साथ ही विभागीय टीमें लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही हैं। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि यह सर्वे यह जानने के लिए किया जा रहा है कि मंदिर में प्रतिदिन कितने श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं, और कितने वाहनों की आवाजाही हो रही है।

जल्द लागू होगा पंजीकरण सिस्टम
धारण क्षमता के मूल्यांकन के बाद कैंची धाम में ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली लागू की जाएगी, ताकि सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जा सके और भीड़ नियंत्रित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

>  कैंची धाम में सर्वे शुरू, सीसीटीवी और एनपीआर सिस्टम लगाए गए
>  भीड़ नियंत्रण के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू की    जाएगी
>  अन्य धार्मिक स्थलों पर भी चरणबद्ध ढंग से सर्वे होगा
>  मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था पुख्ता करने के दिए निर्देश

यह कदम प्रदेश में सुरक्षित धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉