Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- लगातार हो रहे अनावश्यक चालान, लंबे समय से लंबित मांगों और भाड़े में वृद्धि न होने के आरोप लगाते हुए उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने कल 20 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया, चक्का जाम संबंध में परिवहन मंत्री और शासन को नोटिस भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया, वर्षों से शासन स्तर पर वार्ता के बावजूद समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला। उनकी मांग है कि सिविल पुलिस, सीपीयू और हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा किए जाने वाले अनावश्यक चालान पर तत्काल रोक लगे और यह अधिकार सिर्फ परिवहन विभाग तक सीमित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इसके अलावा कैंची धाम, चारधाम और वीवीआईपी मूवमेंट के नाम पर ट्रकों पर बार-बार प्रतिबंध लगाने से होने वाले सालाना 120 दिन के नुकसान को रोका जाए। बैठक में राकेश जोशी, ललित पाठक, दयाकिशन शर्मा, गिरीश मलकानी, रोहित रौतेला, हरजीत सिंह चड्डा, नीरज नेगी, जगमोहन उप्रेती, भास्कर जोशी, वीरेंद्र सिंह, हरीश जोशी, राजेश नौलिया, नवीन, अनिल सिंह, करण मनराल सहित अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉