Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

एसकेएम स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत, जिले के 25 स्कूल कर रहे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप- एसकेएम कप-6 की शुरुआत हो गई है
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पारंपरिक नृत्य से शुरू हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 25 स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें बालक और बालिकाओं की कुल 38 टीमें हैं।
बालक वर्ग में प्रथम दिन के मुकाबले में यूनिवर्सल स्कूल ने निमोनिक स्कूल को 25-24 से पराजित किया। दूसरे मैच में एसकेएम स्कूल ने शैमफोर्ड स्कूल को  21-08 से और तीसरे मैच में शिवालिक ने हिमालया को 22-00 से और चौथे मैच सरस्वती ने स्कॉलर्स को 22-16 से हराया। पांचवें मैच बालिका वर्ग में एसकेएम ने शैमफोर्ड को 36-09 से हराया।
छठे मैच बालक वर्ग में हरमन माइनर  ने वैंडी को 29-09 से, सातवें मैच बालिका वर्ग में  सेंट थेरेसा ने निमोनिक को 17-02 से हराया। आठवें मैच बालक वर्ग में निर्मला ने टैगोर को 12-02 से हराया। नौवें मैच बालिका वर्ग में यूनिवर्सल ने गुरुकुल को 16-14 से हराया।
इस अवसर पर प्रबंधक  यूसी जोशी ने सभी विद्यालयों की टीमों को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा , प्रशासक ऋषभ जोशी, भामिनी जोशी ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉