Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 45 लाख स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य, क्षेत्र की जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-   भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग ख़राब होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटकों को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानियां होती थी ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 45 लाख स्वीकृति मिल गई है जिसका शासन से शासनादेश जारी हो गया है  मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र टैण्डर प्रकिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

उन्होंने कहा बरसात के बाद जल्दी ही मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।उन्होंने भीमताल विधानसभा के अमजड, सुवकोट पोखरी, करायल, क्वेदल, दिनी आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉