Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: नैनीताल समेत चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह, संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिये तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना बनी हुई है। खासकर पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें देखने को मिल सकती हैं। इससे भूस्खलन व जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियमित भर्ती पर रोक, सरकार का उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था तैयार करना
Ad

मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून में गुरुवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग का कैंटर गिरने से चालक की मौत, सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने घायलों का हाल जाना
Ad

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं, आपदा प्रबंधन टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉