Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

काठगोदाम से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, अगले सात दिन तक स्लीपर से फर्स्ट एसी तक टिकटों की मारामारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  काठगोदाम से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। रानीखेत एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस में अगले सात दिनों तक स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक सीटों की भारी मांग बनी हुई है। कई तारीखों में वेटिंग लंबी होने के साथ ही कुछ एसी श्रेणियों में टिकट की स्थिति निराशाजनक है। ऐसे में दिल्ली और अन्य शहरों से आने-जाने वाले लोगो को यात्रा की योजना बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर 17 और 18 अक्टूबर को विशेष डायवर्जन प्लान जारी: शटल सेवा के जरिए पर्यटक भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचेंगे, निर्धारित पार्किंग में खड़े करने होंगे वाहन
Ad

इससे साफ है कि यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। बाघ एक्सप्रेस में भी सीटों की उपलब्धता का यही हाल है। वापसी की यात्रा में भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। इस ट्रेन के स्लीपर कोच में वेटिंग लगातार बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत एक्सप्रेस में 20 अक्टूबर को थर्ड एसी में वेटिंग के जरिए भी टिकट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति दिखाई गई है। वहीं, बाघ एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में 19, 20 और 22 अक्टूबर को टिकट की स्थिति ‘रिग्रेट’ है। इसका मतलब है कि संबंधित तारीखों पर वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना, चटक धूप खिलने से मिलेगी राहत, अधिक ऊंचाई वाली क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
Ad

लेट पहुंच रही संपर्क क्रांति, बढ़ रही यात्रियों की परेशानी

दूसरी ओर, दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की लेटलतीफी भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शनिवार रात यह ट्रेन करीब 12:30 बजे काठगोदाम पहुंची, जबकि इसका निर्धारित आगमन समय रात 10:45 बजे है। ट्रेन के निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉