Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर पुलिस ने की विशेष व्यवस्था, एसएसपी के निर्देश पर 11 से 16 जून तक मेला मार्गों पर मध्य रात्रि तक खुले रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कैंची धाम मेला, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती श्रद्धालु एवं पर्यटकों की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 11 जून से 16 जून तक यात्रा और मेला मार्गों पर स्थित प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस प्रशासन के अनुसार नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम सहित प्रमुख पर्यटन एवं यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे देर रात तक यात्रा करने वाले लोगों को भोजन, दवाइयां, पेयजल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य जरूरी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Ad

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि देर रात तक संचालित होने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

कैंची धाम मेले के दौरान हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया है।

पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यात्रा मार्गों पर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मध्यरात्रि तक संचालन की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा

11 जून से 16 जून तक प्रमुख यात्रा मार्गों पर दुकानें मध्यरात्रि तक खुली रहेंगी।

भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

पुलिस सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।

कैंची धाम मेला और पर्यटन सीजन के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस ने जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉