Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, फूलों की वर्षा कर कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी नगर निगम भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के रोड शो का शुभारंभ किया। कालाढूंगी रोड से शुरू हुए रोड शो पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी रोड से होकर नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया पहुंचे रोड शो में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहा कार्यकर्ताओं का जोश एवं उत्साह देखकर यह तय हो गया है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिलने वाला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा नव वर्ष में सर्वप्रथम प्रदेश की सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में कमल खिलाना है, दूसरा इसी माह समान नागरिक संहिता लागू कर देश में समान नागरिक संहिता लागू करने  की शुरुआत करनी है और आगामी 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित होने हैं जिनकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे इस आयोजन को सफल बनाना है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं से 23 जनवरी मतदान तक जोश बनाए रखने को कहा और हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिला कर गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, सुरेश भट्ट, भुवन जोशी, मोहन पाठक, प्रमोद तोलिया, दिनेश आर्या, रेनू अधिकारी, गणेश पंत, रत्नेश शाह, राहुल झींगरन, हरीश आर्या, वीरेंद्र बिष्ट, समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉