Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में वर्ल्ड फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, मांस विक्रेताओं को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश, प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दस्तक के चलते देहरादून प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जिले में मुर्गियों और अंडों के बाहर से लाने पर पिछले एक सप्ताह से प्रतिबंध लागू है। साथ ही, मांस विक्रेताओं को विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। शहर में चिकन की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रशासन की ओर से मांस विक्रेताओं के साथ ही आमजन के लिए भी एडवायजरी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म, मांस की दुकानों और होटलों की नियमित सैंपलिंग और जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा अपनाने के लिए विस्तृत एडवाइजरी भी जारी की गई है। देहरादून में बर्ड फ्लू की आशंका ने बाजारों पर असर डालना शुरू कर दिया है। चिकन की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कई लोग होटलों और रेस्टोरेंट्स में भी चिकन खाने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि कीमतों में फिलहाल कोई कमी नहीं हुई है, लेकिन ग्राहकों की संख्या में गिरावट से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

दून में मोटे तौर पर मांस की करीब 700 दुकानें हैं। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन का कहना है कि बर्ड फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के संदिग्ध लक्षण दिखने पर लोग तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक की सलाह लें।

ADVERTISEMENTS Ad

इन लोगों को ज्यादा खतरा
 > पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले
 > नियमित रूप से पक्षियों के संपर्क में रहने वाले
 > संक्रमित पक्षियों के नजदीक रहने वाले
बर्ड फ्लू के लक्षण
 > लगातार खांसी, जुकाम और बुखार
 > गले में खराश और सिरदर्द
 > पेट दर्द, उल्टी, मिचली
 > मांसपेशियों में दर्द
 > दस्त (डायरिया)
 > सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी
 > आंखों की लाली और नाक से खून आना

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय
 > कच्चे पोल्ट्री उत्पादों और अंडों को सीधे हाथ न लगाएं।
 > चिकन या अंडा छूने के बाद गुनगुने पानी और साबुन से हाथ धोएं।
 >कटिंग बोर्ड, बर्तन और चाकू को हर बार साबुन और गर्म पानी से साफ करें।
 > चिकन और अंडे हमेशा अच्छी तरह पका कर ही खाएं।
 > बीमार या मृत पक्षियों के सीधे संपर्क से बचें।
 > पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोग दस्ताने और मास्क का इस्तेमाल करें।
 > मांस की दुकानों और आस-पास के क्षेत्रों को साफ रखें और नियमित रूप से चूने का छिड़काव करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉