Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

भारतीय सेना में भर्ती: लगभग एक महीने चलने वाली प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीर समेत कई पदों के लिए मिलेगा अवसर

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत:-  भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) एवं नागा रेजिमेंट मुख्यालय, रानीखेत में 27 जुलाई से सेना भर्ती रैली का आगाज होने जा रहा है। लगभग एक महीने तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर, धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ), शिक्षा हवलदार, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा और ट्रेड्समैन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद 17 से 28 अगस्त तक यूनिट कोटा भर्ती रैली भी आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती रैली को लेकर प्रशासन और सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान स्थित सभागार में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और निदेशक भर्ती कर्नल महेश कुमार की मौजूदगी में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले दिन जेसीओ और शिक्षा हवलदार के लिए भर्ती

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई को केंद्रीय श्रेणी के धार्मिक शिक्षक जेसीओ और शिक्षा हवलदार पदों के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके बाद 28 जुलाई को सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट तथा 29 जुलाई को सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा पदों के लिए जोनल श्रेणी की भर्ती आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लोअर पीसीएस भर्ती में देरी पर युवाओं का फूटा गुस्सा, आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा धीमी गति से इंटरव्यू लेने का कोई औचित्य नहीं

30 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती

30 जुलाई से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती शुरू होगी। इसमें केवल कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया 9 अगस्त तक चलेगी।

जिलावार कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

● 30 जुलाईः बागेश्वर
● 31 जुलाईः बागेश्वर और नैनीताल
● 1 अगस्तः नैनीताल
● 2 अगस्तः नैनीताल और ऊधमसिंह नगर
● 3 अगस्तः ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा
● 4 एवं 5 अगस्तः अल्मोड़ा
● 6 अगस्तः चारों जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन भर्ती

अगस्त में यूनिट कोटा भर्ती, कई राज्यों के युवा होंगे शामिल

केआरसी एवं नागा मुख्यालय में 17 से 28 अगस्त तक यूनिट कोटा भर्ती रैली भी आयोजित होगी।

सुबह 3:30 बजे से मिलेगा प्रवेश

● 17 अगस्तः उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए अग्निवीर जीडी भर्ती
● 18 अगस्तः शारीरिक दक्षता परीक्षा
● 19 अगस्तः उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा पूर्वोत्तर राज्यों के अभ्यर्थियों की अग्निवीर जीडी भर्ती
● 20 अगस्तः शारीरिक दक्षता परीक्षा
● 21 अगस्तः अग्निवीर ट्रेड्समैन
● 22 अगस्तः शारीरिक दक्षता परीक्षा
● 23 अगस्तः विशिष्ट खिलाड़ियों की भर्ती
● 24 अगस्तः सफल खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

यह भी पढ़ें 👉  124वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय संस्कृति, लोक परम्परा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर दिया विशेष बल


निदेशक भर्ती कर्नल महेश कुमार ने बताया कि भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों का सैन्य परिसर में प्रवेश प्रातः 3:30 बजे से शुरू होगा। सुबह 6 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी युवाओं को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए के निर्देश

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने ऊर्जा निगम, जल संस्थान, परिवहन निगम और अन्य विभागों को भर्ती रैली के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए कैंट, मिशन एवं नेशनल इंटर कॉलेज, शिव मंदिर धर्मशाला और रंगोली सभागार में व्यवस्था करने को कहा गया है।

इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भोजन की दरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बिना निर्धारित दस्तावेज नहीं मिलेगा प्रवेश

भर्ती अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रैली में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिनके पास भर्ती अधिसूचना में निर्धारित सभी मूल दस्तावेज और प्रमाणपत्र उपलब्ध होंगे। दस्तावेज अधूरे होने पर अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉