उत्तराखण्डनैनीताल
सांसद अजय भट्ट ने भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता के निधन पर जताया शोक
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी:- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल ऊधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद अजय भट्ट जज फार्म स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ADVERTISEMENTS
इस अवसर पर सांसद ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर उन्हें दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
ADVERTISEMENTS











