Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पहाड़ में हुई बूंदाबांदी से लोगों को मिली गर्मी से राहत, पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बीते कुछ समय से परेशान कर रही गर्मी के बीच हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को बड़ी राहत मिली। मंगलवार सुबह पहाड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी का असर मैदानों में भी साफ दिखाई दिया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य हुआ तो गर्मी से बड़ी राहत मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

आसमान में हल्के बादल छाए रहे और शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने वातावरण को और भी सुहाना बना दिया। तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के इस बदले मिजाज से बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हुई हल्की बारिश और बादल छाने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे गर्मी का असर सीमित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में भर्ती: लगभग एक महीने चलने वाली प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, अग्निवीर समेत कई पदों के लिए मिलेगा अवसर
Ad

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की मौसमी गतिविधियां पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही हैं जो पहाड़ों में वर्षा और मैदानों में ठंडी हवाओं की वजह बन रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो मंगलवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री के साथ सामान्य रहा। इससे पहले सोमवार को यह आंकड़ा 37.9 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी

पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को भी ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज दौर की बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार मई तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉