Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  विभिन्न विभागों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती दिखाई।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग, विद्युत, सिंचाई सहित दो दर्जन से अधिक विभागों की समीक्षा की गई। सांसद भट्ट ने अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढामुक्त करने और जल जीवन मिशन के अधूरे प्रोजेक्ट जल्द पूरा करने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर किए जाने के बाद लौटकर अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 20 नशीले इंजेक्शन बरामद
Ad

गौला नदी में बरसात से हुए नुकसान को लेकर उन्होंने सिंचाई विभाग, एनएच और लोनिवि को सुरक्षा कार्य जल्द पूरा करने को कहा। सचिव सिंचाई से मौके पर ही फोन पर बात कर चैनलाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में बन रही कैथ लैब के कार्य में देरी और बैठक में मंडी परिषद के अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने मंडी परिषद महाप्रबंधक की जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद ने जल संस्थान को ग्रीष्मकाल में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने, और उरेडा विभाग को सीएसआर फंड से आई सोलर लाइटें जिले में लगाने के निर्देश दिए। पटवाडांगर एसटीपी, तीनपानी फ्लाईओवर अंडरपास, बिंदुखत्ता व अन्य नालों पर सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, राज्य मंत्री शांति मेहरा, नवीन वर्मा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना सिंह, सीडीओ अशोक पांडे, जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर की कई घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान, पुलिस कर्मियों के लिए आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की घोषणा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉