Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर पीएसपी हॉस्पिटल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सर्जरी के महत्व के बारे में दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर पीएसपी हॉस्पिटल, हल्द्वानी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक सर्जरी के वास्तविक महत्व और इसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रियंका पंत ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी केवल सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है। यह सड़क दुर्घटनाओं में लगी गंभीर चोटों, जलने के घाव, जन्मजात विकृतियों, हाथ-पैर की कार्यक्षमता को बहाल करने, चेहरे के पुनर्निर्माण और जटिल घावों के उपचार में मरीजों को नया जीवन देने का कार्य करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रैकियल प्लेक्सस एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चेयरमैन एवं विश्वविख्यात प्लास्टिक सर्जन ब्रिगेडियर डॉ. पी.एस. भंडारी ने कहा कि आज प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ट्रॉमा, ऑर्थोपेडिक, न्यूरो और गैस्ट्रो सर्जरी से जुड़े कई मरीजों के उपचार में भी इसकी अहम भूमिका होती है, जिससे मरीजों की कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Ad

पीएसपी हॉस्पिटल के चेयरमैन जगदीश पिमोली ने कहा कि अस्पताल का प्रयास केवल बेहतर इलाज देना ही नहीं, बल्कि लोगों को सही स्वास्थ्य जानकारी और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को सही समय पर सही उपचार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग रहा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉